{"_id":"572ade244f1c1b32375cd276","slug":"foreign-ministry-don-t-know-himachal-resident-commissioner-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय के हाल, 5 साल पहले रिटायर अफसर को भेज रहा ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्रालय के हाल, 5 साल पहले रिटायर अफसर को भेज रहा ऑर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 May 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय को यह जानकारी ही नहीं है कि नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश का रेजिडेंट कमिश्नर कौन है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विदेश मंत्रालय को यह जानकारी ही नहीं है कि नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश का रेजिडेंट कमिश्नर कौन है। इस बात का खुलासा रूसी राजदूत के हिमाचल प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र से हुआ है।
विज्ञापन
पत्र में विदेश मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी ने पांच साल पहले रिटायर हो चुकी आईएएस अधिकारी को रेजिडेंट कमिश्नर बताते हुए उनके नाम से पत्र भेज दिया। यह तब हुआ है, जब हिमाचल के रेजिडेंट कमिश्नर दिल्ली में होने वाली ज्यादातर मीटिंगों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की इस चूक से उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत में रूस के राजदूत एलेग्जेंडर एम कदाकिन को 30 अप्रैल से 7 मई तक हिमाचल के नग्गर आना था। इस दौरान उन्हें कुल्लू-मनाली हाईवे पर स्थित होटल कैसल और स्पैन रिजॉर्ट में रुकना था।
विज्ञापन
रूसी राजदूत के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने को विदेश मंत्रालय की अंडर सेक्रेटरी (यूरेशिया) विशाखा यदुवंशी ने प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा को पत्र लिखा। इसमें होटल से लेकर रास्ते तक की सुरक्षा के लिए कहा गया।
लेकिन मंत्रालय की ओर से जो कॉपी मुख्य सचिव और आरसी हिमाचल प्रदेश को भेजी, उसमें वर्तमान आरसी एपी सिंह की बजाय दिल्ली में कई साल पहले आवासीय आयुक्त रही रेनू साहनी धर के नाम भेज दिया गया। खास बात यह है कि रेनू करीब पांच साल पहले रिटायर हो चुकी हैं। अब विदेश मंत्रालय की इस चूक पर आरसी कार्यालय ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है।