{"_id":"590dcae44f1c1b064644426b","slug":"forecast-of-rainfall-in-himachal-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानी इलाकों में चढ़ने लगा पारा, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानी इलाकों में चढ़ने लगा पारा, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
आठ से मई तक मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 12 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.0, सुंदरनगर 35.6, भुंतर 32.6, कल्पा 22.4, नाहन 34.1, सोलन 31.8, कांगड़ा 36.2, मंडी 32.2, हमीरपुर 36.2 और बिलासपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, ऊना 19.4, धर्मशाला 12.4, सुंदरनगर 15.3, सोलन 14.6 और नाहन में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।