फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flying to get more expensive for Delhi to Dharamshala

हवाई सफर हुआ महंगा, विमानन कंपनियों ने दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा दिया किराया

Thu, 19 Apr 2018 10:12 AM IST
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 19 Apr 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Flying to get more expensive for Delhi to Dharamshala

प्रदेश में विमानन कंपनियों का विस्तार न होने का खामियाजा यहां आने वाले पर्यटकों को भारी भरकम किराया चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। कुल्लू के बाद अब धर्मशाला से दिल्ली का हवाई सफर महंगा हो गया है। पर्यटक दिल्ली से धर्मशाला आने के लिए साढ़े पांच हजार रुपये चुका रहे हैं जबकि वापसी के लिए दोगुना से भी ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


मेक मॉय ट्रिप से मिले आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल को दिल्ली से धर्मशाला का न्यूनतम हवाई किराया 5625 है जबकि इसी दिन धर्मशाला से दिल्ली जाने का किराया दोगुने से भी ज्यादा 14040 रुपये पहुंच गया। इसी तरह अन्य दिनों में भी दिल्ली से धर्मशाला आने और यहां से दिल्ली जाने के किराये में भारी अंतर है। कई बार वापसी का किराया 15 हजार तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि ऑफ सीजन के दौरान यह किराया आम तौर पर एक समान ही रहता है जबकि पर्यटन सीजन के दौरान हवाई सफर का किराया भी आसमान छू रहा है। इसका पर्यटन नगरी धर्मशाला पर विपरीत असर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से कांगड़ा के लिए प्रतिदिन चार फ्लाइटें होती हैं, जोकि मौजूदा पर्यटन सीजन में नाकाफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कितना अंतर

Flying to get more expensive for Delhi to Dharamshala

मेक मॉय ट्रिप से मिले आंकड़ों के अनुसार 16 अप्रैल को 4366, 17 को 4891, 18 को 4891, 19 को 6991, 20 को 5941, 21 को 5625, 22 को 7095, 23 को 7935, 24 को 5625, 25 को 7095, 26 को 8041, 27 को 7935, 28 को 11928, 29 को 8565 और 30 अप्रैल को 10141 रुपये किराया दिल्ली से धर्मशाला का है जबकि वापसी का किराया 16 से 30 अप्रैल से क्रमश: 12845, 10185, 7070, 8120, 12845, 11972, 11972, 9345, 8715, 12845, 9345, 10220, 10220 और 30 अप्रैल को 12845 रुपये किराया वसूल किया जाएगा।

पर्यटन सीजन के दौरान विमानन कंपनियों द्वारा कांगड़ा आने के लिए मनमाना किराया वसूला जाता है। इसका यहां के पर्यटन सीजन पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस किराये पर पर्यटन विभाग को अंकुश लगाना चाहिए। वहीं पर्यटकों से वापस जाने का अधिक किराया वसूलना समझ से परे है। - अश्वनी बांबा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, अपर धर्मशाला

किराये का निर्धारण विमानन कंपनियों द्वारा किया जाता है। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी का कोई भी कंट्रोल नहीं होता है। विमानन कंपनियों द्वारा किराया मांग के ऊपर अधिक और कम किया जाता है। - सोनम नोरबू, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथारिटी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed