फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flying squads have so far caught 30 copying cases in hp board exams

HPBOSE Exam: बोर्ड परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने अब तक पकड़े 30 नकलची

Fri, 17 Mar 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 07:28 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल करते हुए उड़नदस्तों की टीमों ने 30 परिक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। नकल करने के सबसे अधिक 26 मामले राजधानी शिमला में दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
Flying squads have so far caught 30 copying cases in hp board exams
परीक्षाओं में नकल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल करते हुए उड़नदस्तों की टीमों ने 30 परिक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। नकल करने के सबसे अधिक 26 मामले राजधानी शिमला में दर्ज हुए हैं। जिला कांगड़ा में भी चार मामले नकल के पकड़ में आए हैं। बता दें कि 7 मार्च से शुरू हो चुकी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए चिन्हित प्रदेश के 2180 परीक्षा केंद्रों में नकल को रोकने के लिए प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 100 से अधिक टीमों को तैनात कर रखा है। इनमें उच्च शिक्षा निदेशक व उपनिदेशक के नेतृत्व में गठित उड़नदस्तों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण कर हर गतिविधि की जांच रही है।

विज्ञापन


जिला व उपमंडलों में भी एसडीएम के स्तर पर गठित टीमें परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रही हैं। वहीं शिक्षकों के नेतृत्व में भी प्रदेश भर में टीमों को भी नकल को रोकने का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च तक तीस मामले नकल के पाए जा चुके हैं। इनमें प्रदेश की राजधानी शिमला के 26 और जिला कांगड़ा के चार मामले शामिल हैं। बताया कि प्रदेश के 2180 परीक्षा केंद्रों में चल रही बोर्ड की परीक्षाओं के लाखों परीक्षार्थियों की हर गतिविधि की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके लिए धर्मशाला शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में दो कंट्रोल रूम भी स्थापित कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed