फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   flooded river has to cross two times with the dead body in kangra

यहां पार्थिव देह के साथ दो बार पार करनी पड़ती है उफनती खड्ड

Tue, 21 Aug 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज (कांगड़ा) Updated Tue, 21 Aug 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
flooded river has to cross two times with the dead body in kangra

मोदी सरकार ने भले ही कांगड़ा को दो फोरलेन और कई नेशनल हाईवे दे दिए लेकिन चंगर के गांवों में आज भी हालात बाबा आदम के जमाने जैसे हैं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत परगोड़ का नेरा गांव श्मशानघाट से सड़क संपर्क को तरस रहा है।

विज्ञापन


किसी की मौत हो जाए तो अंतिम संस्कार के लिए पानी से भरी खड्ड को दो बार पार करना पड़ता है। गांव में सड़क के अभाव में हालात को दर्शाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क की मांग उठाकर थक चुके लोग सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर सरकार को जमकर कोस रहे हैं। हालात की बानगी दर्शाता ताजा वीडियो प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सनैरिया की माता के अंतिम संस्कार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन


18 अगस्त के वीडियो में लोग शव को उफनती खड्ड के बीच से श्मशानघाट ले जाते दिखाई दे रहे हैं। राकेश सनौरिया ने बताया कि उन्होंने गांव छोड़ दिया है। लेकिन, माता-पिता गांव को छोड़ने को तैयार नहीं थे। बिना सड़क पार्थिव देह को श्मशानघाट तक पहुंचाना आसान नहीं। 

बरसात के दिनों में बढ़ जाती है मुश्किल

flooded river has to cross two times with the dead body in kangra

 स्थानीय निवासियों अमी चंद, जोगिंद्र सिंह, रूमेल सिंह, लाल सिंह, शेर सिंह, चैन सिंह, गिरधारी लाल ने कहा कि पंचायत में आज तक कोई भी शमशानघाट नहीं बना है। पैतृक श्मशानघाट पर जाने के लिए सड़क तक नहीं है।

जंगल के रास्ते से होकर पार्थिव देह श्मशानघाट पहुंचनी पड़ती है। पार्थिव देह को श्मशानघाट तक पहुंचाने के लिए एक ही खड्ड को दो बार पार करना पड़ता है। अगर बरसात के दिनों में किसी की मृत्यु हो जाए तो उफनती खड्ड को पार करना पड़ता है। 

निदेशालय को भेजा है सड़क का एस्टीमेट : धीमान

flooded river has to cross two times with the dead body in kangra
पंचायत प्रधान परगोड़ मनोहर लाल ने कहा कि जल्द ही पंचायत में श्मशानघाट का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुशील धीमान ने कहा कि परगोड़ नेरा सड़क का एस्टीमेट बनाकर निदेशालय को भेज दिया गया है।

मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। बता दें कि नेरा गांव के लोग पिछले कई साल से सड़क बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। इसी साल 29 जनवरी को धर्मशाला में ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed