फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain and hailstorm in Rampur, waterlogging; know imd forecast

हिमाचल माैसम: इस शहर में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, सड़कों पर जलभराव; कल से प्रदेश में खिलेगी धूप

Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM IST
सार

बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के साथ दिनभर धूप खिली रही। इससे तापमान में सोमवार के मुकाबले पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain and hailstorm in Rampur, waterlogging; know imd forecast
भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के साथ दिनभर धूप खिली रही। इससे तापमान में सोमवार के मुकाबले पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रामपुर बुशहर में दिन भर धूप खिली रही। लेकिन रात करीब आठ बजे अचानक मौसम बदला। एकदम से ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के दौरान सड़कों ने नाले का रूप ले लिया।

विज्ञापन


शाम को हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास करा दिया। वहीं बारिश ने किसानों और बागवानों की भी चिंता बढ़ाई है। किसानों को काटे हुए चारे के खराब होने की चिंता सता रही है। वहीं बागवान भी इस बेमौसमी बारिश से चिंतित हैं। वहीं नोग वैली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात करीब साढ़े सात से आठ बजे तक ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई।  नोग वैली के शांदल में बर्फ की तरह ओलावृष्टि की सफेद चादर बिछ गई। शाम को एकदम से हुई जोरदार ने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन


30 सितंबर से माैसम साफ रहने के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या अन्य खराब मौसम की चेतावनी नहीं है। मैदानी, मध्य और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव हो सकता है। सुबह और शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बरकरार है।

विज्ञापन

तापमान में बदलाव आने के आसार
 मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले तीन से चार दिनों तक विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

नाथपा झूला में चार घंटे बद रहा हाईवे
वहीं किन्नौर के नाथपा झूला स्लाइडिंग पॉइंट के पास मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच करीब चार घंटे बंद रहा। इस स्थान पर दलदल होने से एक ट्रक हाईवे पर फंस गया। ट्रक को निकालने में करीब दो घंटे लगे। इसके बाद दलदल होने के कारण दो घंटे और हाईवे बंद रहा है। दलदल का समाधान करने के बाद हाईवे से यातायात को बहाल किया गया। उधर, हाईवे के बंद रहने के दौरान यातायात को नाथपा प्रोजेक्ट मार्ग पर डायवर्ट किया गया था लेकिन उस पर भी एचआरटीसी की एक बस फंस गई। बस चंडीगढ़ से रिकांगपिओ जा रही थी बस। यात्रियों ने उतारकर बड़ी मुश्किल से बस को निकाला गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक नाथपा झूला में भूस्खलन प्रभावित हाईवे पर दलदल में फंस गया। ट्रक सेब की पेटियों से भरा हुआ था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से ट्रक को निकाला गया। 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
भुंतर 31.4
सुंदरनगर 31.3
ऊना 31.0
बिलासपुर 31.0
मंडी 29.9
कांगड़ा 29.2
चंबा 28.3
सोलन 27.5
नाहन 27.0
धर्मशाला 27.0
मनाली 24.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed