फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Secretariat officials vent anger over promotion delays, issue warning.

शिमला: पदोन्नति में देरी पर सचिवालय के अधिकारियों का फूटा गुस्सा, प्रशासन को दी चेतावनी

Tue, 29 Sep 2026 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 09:50 PM IST
सार

संघ ने प्रशासन को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे। संघ के महासचिव ज्योति चौहान ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें नहीं बुलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
Shimla: Secretariat officials vent anger over promotion delays, issue warning.
हिमाचल सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिवालय में अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में देरी को लेकर राजपत्रित अधिकारियों का असंतोष बढ़ गया है। सचिवालय सेवाएं संघ की आम सभा में समय पर डीपीसी नहीं होने और पात्र अधिकारियों की पदोन्नति अटकने पर नाराजगी जताई गई। संघ ने प्रशासन को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे। संघ के महासचिव ज्योति चौहान ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें नहीं बुलाई जा रही हैं। इसके चलते पात्र अधिकारियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। कई योग्य अधिकारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे अधिकारियों में असंतोष और निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारी जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सचिवालय में अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं और प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही कथित लापरवाही को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। संघ का कहना है कि पात्र अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया तय समय में पूरी होनी चाहिए, ताकि अधिकारियों को सेवा में उनका उचित लाभ मिल सके।

विज्ञापन

 

बैठक में उप सचिव, संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर के भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों में संशोधन को लेकर भी चर्चा हुई। संघ ने इस संबंध में आगे की रणनीति तय की। अधिकारियों का कहना है कि पदोन्नति से जुड़े नियमों और प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किए जाने की आवश्यकता है, ताकि अधिकारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके। जनरल हाउस में सचिवालय परिसर की पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। संघ ने आरोप लगाया कि बाहरी वाहनों को बिना किसी परमिट के सचिवालय परिसर में हफ्तों तक खड़ा किया जा रहा है। इससे सचिवालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी हो रही है। संघ ने परिसर में पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय में 30 सितंबर को मुफ्त आयुष्मान आरोग्य शिविर
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से 30 सितंबर 2026 को सचिवालय परिसर में एक दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। महासंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (मियां) और महासचिव विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में ईएनटी, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग विशेषज्ञ और ऑप्थैल्मिक ऑफिसर निःशुल्क जांच और परामर्श सेवाएं देंगे। महासंघ ने सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed