फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five years old child killed in land sliding on house at chamba

हिमाचल: भारी बारिश के बाद मकान पर गिरा ल्हासा, बाप-बेटा दबे

Wed, 13 Jul 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा चंबा Updated Wed, 13 Jul 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
Five years old child killed in land sliding on house at chamba
ल्हासा ‌गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा में चुराह घाटी में धरशां गांव में भारी बारिश के बाद एक घर पर ल्हासा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, उसके पिता को गंभीर हालत में टीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने पहले अस्पताल में जाकर प्रभावितों को दस दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। फिर मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा भी लिया है। हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे का है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार पूरी रात बारिश होने से यह ल्हासा मकान पर जा गिरा। यहां रहने वाला करनैल सिंह और उसका परिवार अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त था। उनका पांच वर्ष का बेटा कर्म सिंह कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक इनके घर के पीछे लगते पहाड़ से मलबा घर पर बरसने लग था। करैनल सिंह कमरे में सो रहे बेटे को बचाने के लिए जैसे ही भागा कि इन ऊपर एक भारी भरकम चटटान आ गिरी। देखते ही देखते बाप बेटा दोनों मलबे में दब गए।

बेटे ने तोड़ा दम, पिता अस्पताल में भर्ती

Five years old child killed in land sliding on house at chamba
मशक्कत के बाद पिता करनैल सिंह को मलबे के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

गनीमत रही कि करनैल की पत्नी अपने दूसरे बच्चे के साथ घर के बाहर काम में व्यस्त थी। ल्हासा गिरते ही आसपास के लोग यहां जुट गए। काफी देर की मशक्कत के बाद पिता करनैल सिंह को मलबे के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया।

वहीं, बेटे की सांसे भी अभी चल रही थी। मगर पांच साल के बेटे की तीसा अस्पताल में मौत हो गई। वहीं करनैल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए इसे टांडा रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पहले से भूस्खलन प्रभावित था। इस बारे में प्रशासन ने करनैल सिंह के परिवार को आवश्यकता का सामान देकर सुरक्षित भूमि का टोटा भी गुजर बसर के लिए दिया था। लेकिन दो महीने पहले परिवार फिर से इस घर में रहने के लिए आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed