केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार छात्रों के लिए पांच प्रोफेसर, दो और होंगे भर्ती
केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) धर्मशाला में एमए एजूकेशन कोर्स में शिक्षकों की संख्या विद्यार्थियों के लगभग बराबर हो गई है। यहां विद्यार्थी और प्रोफेसर का अनुपात हर किसी को हैरत में डाल रहा है। इस बार एमए एजुकेशन के पहले सत्र में सिर्फ चार छात्रों ने दाखिला लिया।
इन्हें पढ़ाने के लिए एक प्रोफेसर और चार एसोसिएट प्रोफेसर तैनात हैं। अभी सीयू प्रशासन एक प्रोफेसर व एक एसोसिएट प्रोफेसर की और भर्ती कर रहा है। तीन सत्र में सिर्फ आठ विद्यार्थी हैं।
ऐसे में बाहर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए सीयू एमए एजुकेशन विभाग में सात प्रोफेसर रहेंगे। वर्ष 2013 में सीयू में शुरू हुए एमए एजुकेशन में वर्तमान समय में सात शोधार्थी हैं।
यह जानना दिलचस्प है कि जहां प्रदेश में बीएड करने वाले हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं, वहीं सीयू में एमए एजुकेशन कर रहे महज 12 छात्रों की पढ़ाई पर करोड़ों का खर्च हो रहा है।
सात साल में एमए एजुकेशन में 33 विद्यार्थियों का दाखिला
सीयू के वित्त अधिकारी डॉ. एके महाजन ने कहा कि हर विभाग में तय मापदंड के तहत प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।
वर्ष छात्र
2013 6
2014 2
2015 4
2016 6
2017 3
2018 8
2019 4