{"_id":"18720ee0fe17b95146293fdbb7441ff3","slug":"five-players-of-rohru-will-play-in-national-kick-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खेलेंगे शिमला के ये पांच खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल खेलेंगे शिमला के ये पांच खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Tue, 07 Oct 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहडू के पांच खिलाड़ी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 11 अक्तूबर से महाराष्ट्र के पुणे में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 22 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल टीम में पांच खिलाड़ी रोहडू से चुने गए हैं। इनमें वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू के छात्र आशीष दुला, लक्की ठाकुर, मिशन स्कूल के छात्र मुकुल मुखिया, अचीन तथा टिक्कर से दीक्षित जगीथटा शामिल हैं।
विज्ञापन
इन्होंने अगस्त में मंडी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसके बाद शिमला में हिमाचल टीम के लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें पांचों खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं प्रशिक्षक वीरेंद्र जगीथटा ने बताया कि प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम में जिला शिमला से पांच खिलाड़ी शमिल हैं। पांचों खिलाड़ी रोहडू के हैं। प्रदेश महासचिव डा. संजय यादव ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी।