फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five people drowned in himachal.

हिमाचल: पति-पत्नी समेत पांच लोगों की डूबने से मौत

Tue, 11 Aug 2015 09:14 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
five people drowned in himachal.

हिमाचल में अलग अलग जगहों पर डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ा मामला बिलासपुर में सामने आया है। यहां थाना भराड़ी के मटयाल गांव में रहने वाले एक दंपत्ति का शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पति पत्नी मंगलवार सुबह से ही लापता था।

विज्ञापन


दोपहर के समय स्कूल से लौट रहे बच्चों ने शवों को कुंए में देखा जिसके बाद मामले की सूचना गांववालों और पुलिस को मिली। अभी तक की जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेर गांव के 50 वर्षीय प्रेम लाल और उसकी पत्नी रीता देवी घर में अकेले ही रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन


घर के समीप भाईयों के भी घर है। पुलिस के अनुसार रात को दंपति घर में ही था। लेकिन, सुबह वह घर से अचानक गायब हो गए। जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो भाइयों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। बताया जा रहा है कि दिन भर ग्रामीण उनकी तलाश करते रहे, परंतु उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने देखे शव

five people drowned in himachal.

दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रहे गांव के कुछ बच्चों ने कुंए में दंपति के शवों को देखा। इसकी सूचना बच्चों ने फौरन गांव लोगों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसके बाद मौके पर पहुंचकर शवों कुएं से बाहर निकाला।

इसके बाद दंपति के घर में भी पुलिस ने तलाशी ली, ताकि मामले से संबंधित कोई सुराग हाथ लग सके। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि दंपति की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि दंपति की मौत कैसे हुई।

निर्माणाधीन वाटर टैंक में डूबा बालक, मौत

five people drowned in himachal.

मंडी के सरकाघाट की गाहर पंचायत में 13 वर्षीय एक बालक की निर्माणाधीन वाटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सायं करीब चार बजे की है। बालक अपने दोस्तों के साथ भंडारा खाने के लिए गया था, लेकिन रास्ते में अचानक पांव फिसलने से वह वाटर टैंक में गिर गया।

परिजनों ने उसे बाहर निकाला और सरकाघाट अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला रितेश कुमार (13) पुत्र धनवीर परमार गांव समसौह सोमवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने परिजनों से आगे दोस्तों के साथ माहूंनाग मंदिर में आयोजित भंडारे में गया था।

इस बीच दोस्तों के साथ बातचीत में व्यस्त रितेश का पांव फिसल गया और वह एक निर्माणाधीन टैंक में गिर गया। कीचड़युक्त टैंक में गिरने से उसके पैर फंस गए। जिस पर उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। उसके परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रितेश के पेट में भरे हुए पानी को बाहर निकाला, लेकिन करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान रितेश ने दम तोड़ दिया।

रितेश अपनी दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन टैंक पानी से भरा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। सरकाघाट पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है।

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की मौत

five people drowned in himachal.

कुल्लू में रोहतांग दर्रे के समीप राहला नाले से सटी झील में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सावन माह में अपने दोस्तों के साथ पवित्र झील में स्नान करने गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें रोहतांग के समीप राहला नाले के साथ लगती झील में युवक के डूबने की सूचना मिली। यह युवक अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था।

बताया जा रहा है कि युवक के दोस्तों को तैरना आता था, लिहाजा उन्होंने झील में छलांग लगा दी। उनकी देखादेखी में यह युवक भी झील में कूद गया। एक तो झील का पानी ठंडा था और ऊपर से युवक को तैरना भी नहीं आता था। जब उसने डूबने से बचाने के लिए दोस्तों की मदद मांगी तो पहले तो उन्होंने इसे मजाक समझा और बाद में स्थिति की गंभीरता को देखकर दोस्त हरकत में आए।

लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान मनाली के कोठी गांव निवासी गोकल (28) के रूप में हुई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

पांवटा के पास डूबने से युवक की मौत

five people drowned in himachal.

उधर, सिरमौर में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के समीप झरने के पास फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। बचाने उतरे 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उत्तराखंड के हर्बटपुर के एक अस्पताल पहुंचाया गया है।

खोदरी माजरी के उप प्रधान हेमराज ने बताया कि उत्तराखंड के विकास नगर के 4 युवक घूमने पांवटा सीमा में पहुंचे थे। शाम के समय युवकों ने नशा भी किया था। धार्मिक स्थल सह्रत्रधारा से कुछ दूरी पर पहुंचे थे। झरने के समीप हंसी अटखेलियां करने लगे।

यहां फिसलने से वसीम (32) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर सिर के बल गिरा। साथी युवक सुनील व अरविंद बचाने को दौड़े। दोनों युवक भी हादसे में घायल हो गए। चौथे युवक ने आसपास गांव में शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। स्थानीय लोगों ने सभी युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक वसीम की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed