फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five new courses of Technical University are on the verge of closure even before the start

शुरू होने से पहले ही बंद होने की कगार पर हैं पांच नए कोर्स

Thu, 23 Aug 2018 12:59 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Five new courses of Technical University are on the verge of closure even before the start

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पांच नए कोर्स शुरू होने से पहले ही बंद होने की कगार पर हैं। व्यावसायिक और स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में युवाओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

विज्ञापन


विवि की बोर्ड ऑफ गवर्नर की पूर्व में हुई बैठक में सात कैंपस कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया था। सेल्फ फाइनांस सिस्टम पर कोर्स शुरू करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


मतलब साफ है कि बच्चों के दाखिले से जो आय प्राप्त होगी, उससे फैकल्टी समेत अन्य खर्चे पूरे किए जाएंगे। तकनीकी विवि को यूजीसी की ग्रांट हासिल करने के लिए यूजीसी की धारा 12 (बी) के तहत अपने कोर्स शुरू करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में ये हैं सीटें 

Five new courses of Technical University are on the verge of closure even before the start
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस पर विवि ने कैंपस में सात कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया, लेकिन इनमें बच्चों ने दाखिला ही नहीं लिया। एमबीए और एमटेक कंप्यूटर साइंस में ही दाखिले हुए हैं। शेष पांच कोर्स एमसीए, एमबीए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएससी

इन होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म, एमएससी इन पर्यावरण विज्ञान और भौतिकी में दाखिले न के बराबर हुए। इसके चलते ये कोर्स अब बंद करने पड़ेंगे। स्पॉट दाखिले राउंड का 20 अगस्त को आखिरी दिन था। इसके बाद कोई दाखिला नहीं होगा। 

एमबीए में 60 सीटें स्वीकृत हैं। इनमें 47 सीटें भरी हैं। एमटेक कंप्यूटर साइंस में 24 में से 18 सीटें भरी हैं। एमएससी भौतिक में 30 में से महज 5, होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म, एमबीए टूरिज्म एंड

हॉस्पिटैलिटी, एमसीए और एमएससी पर्यावरण विज्ञान में 30-30 सीटें स्वीकृत हैं। एमबीए और एमटेक कंप्यूटर साइंस को छोड़ शेष पांच कोर्सों में दाखिले न के बराबर हैं।

फैकल्टी के लिए कैंपस इंटरव्यू भी खटाई में

Five new courses of Technical University are on the verge of closure even before the start
प्रतीकात्मक तस्वीर

तकनीकी विवि ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड  हॉस्पिटैलिटी, स्कूल ऑफ इन्वायरमेंट साइंसेज, स्कूल ऑफ बेसिक साइंस एंड अप्लाइड और स्कूल ऑफ आयुर्वेद में टीचिंग फैकल्टी को लेकर कैंपस इंटरव्यू भी किए हैं।

दाखिले न होने से नवनियुक्त फैकल्टी मेंबर की नौकरी भी खतरे में है। चयनित फैकल्टी को लेक्चर के आधार पर ही वेतन का भुगतान होना है।प्रदेश तकनीकी विवि के कुलसचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस बारे में विवि के डीन अकादमिक की जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।

दाखिले किस वजह से कम हुए, इस पर भविष्य में चर्चा की जाएगी। उन्होंने माना कि पूर्व की बोर्ड ऑफ गवर्नर की शिमला में हुई बैठक में कैंपस कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed