फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five large parking lots will be opened for the general public in the capital.

Shimla News: राजधानी में आम जनता के लिए खुलेंगी पांच बड़ी पार्किंग

Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five large parking lots will be opened for the general public in the capital.
अमर उजाला असर
विज्ञापन

महापौर ने दिए विकासनगर, एसडीए, ऑकलैंड, डेंटल और बस स्टैंड पार्किंग खोलने के निर्देश, अधिकारियों की बैठक बुलाई
1000 वाहनों के लिए उपनगरों में बनेंगी नई पार्किंगअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पार्किंग की कमी से परेशानी झेल रहे शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। मार्च से पहले शहर में करीब एक हजार वाहनों की क्षमता वाली पांच नई पार्किंग आम जनता के लिए खोल दी जाएंगी। यही नहीं नगर निगम ने इस साल एक हजार वाहनों के लिए स्टील पार्किंग बनाने का भी फैसला लिया है।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने अगले हफ्ते नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक भी बुला ली है। इसमें पार्किंग के स्टेट्स से लेकर इनके उद्घाटन की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। ज्यादातर निर्माणाधीन पार्किंग का काम इसी महीने पूरा करने का टारगेट रखा है। इसके अलावा बाकी पार्किंग के काम की रिपोर्ट भी ली जाएगी। शहर के एसडीए परिसर में बन रही 300 वाहनों की पार्किंग में इन दिनों रंग रोगन का काम किया जा रहा है। 300 वाहनों वाली डेंटल कॉलेज और 200 वाहनों वाली ऑकलैंड पार्किंग भी लगभग तैयार है। इसी तरह बसस्टैंड पार्किंग परिसर को भी इसी महीने हैंडओवर करने की तैयारी है। इन चारों पार्किंग का फरवरी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों उद्घाटन करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। विकासनगर पार्किंग को भी मार्च तक तैयार करने को कहा गया है। नगर निगम खुद इसका निर्माण कर रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मार्च से पहले पांचों पार्किंग आम जनता के लिए खुल जाएंगी। लोगों को अब सड़क किनारे गाड़ी पार्क नहीं करनी होगी। तैयार होते ही जनता को इनकी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन




स्टील पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
शहर में स्टील पार्किंग बनाने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने इस साल एक हजार वाहनों के लिए छोटी छोटी पार्किंग बनाने का टारगेट रखा है। महापौर सुरेंद्र चौहान के अनुसार मार्च से पहले ही कई पार्किंग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। दिसंबर तक इन पार्किंग का काम पूरा होगा। पार्षदों से मिले प्रस्तावों के आधार पर इन पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोपवे स्टेशन में भी बनेगी पार्किंग
नगर निगम लक्कड़ बाजार में बनने जा रहे रोपवे स्टेशन की निचली मंजिलों में भी पार्किंग बनाने जा रहा है। इसके लिए रोपवे कार्पोरेशन के साथ चर्चा चल रही है। लक्कड़ बाजार में अभी एक भी पार्किंग नहीं है। यहां पार्किंग बनने से हजारों लोगों को फायदा होगा। पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर लोग चंद सेकंड में बस अड्डे से लिफ्ट और फ्यूनिकूलर ट्राॅली में सवार होकर रिज पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article