फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information on wild animals will be available at the gate of Dhali Water Catchment: Singh

ढली वाटर कैचमेंट के गेट पर मिलेगी जंगली जानवरों की जानकारी : सिंह

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information on wild animals will be available at the gate of Dhali Water Catchment: Singh
वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर दिए निर्देश
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ढली स्थित वाटर कैचमेंट गेट पर 75वें वन्यजीव सप्ताह का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अनिरुद्ध सिंह ने पेड़-पौधों की स्थानीय और वैज्ञानिक तथा उनके औषधीय गुणों की जानकारी देने वाले क्यूआर कोड युक्त सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कैचमेंट एरिया केवल जंगल नहीं, बल्कि शिमला की जल सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आधार है। पेड़ वर्षा और बर्फ के पानी को संचित कर गर्मी में धीरे-धीरे छोड़ते हैं, जिससे जलस्रोत रिचार्ज होते हैं। इसका इतिहास ब्रिटिश काल में शिमला की जल जरूरतों से जुड़ा है। बच्चों को समझना होगा कि पानी केवल नल से नहीं, बल्कि पूरी पारिस्थितिकी से आता है।
विज्ञापन


वन्यप्राणी प्रभाग, वन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अरण्यपाल (वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक) आईएफएस आलोक प्रेम नागर ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यजीव प्रभाग) आईएफएस के. थिरुमल, अरण्यपाल (वन्यजीव वृत्त) शिमला आईएफएस प्रीति भंडारी, उपवन संरक्षक (वन्यप्राणी मंडल) शिमला आईएफएस डॉ. शहनवाज भट, उपवन अरण्यपाल (शिमला ग्रामीण) आईएफएस अनिकेत मारुति वानवे, सहायक वन संरक्षक (प्रचार मंडल) देवेंद्र सिंह चौहान, वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेंद्र शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article