पांच सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के अलग-अलग स्थानों में पांच सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार करसोग के मेहरन गांव में वीरवार को एक वैन अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। वैन गिरने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने खाई से घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
मृतकों की हुई शिनाख्त
108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को करसोग अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया।
हादसे में मृतकों की पहचान नरेश, और झाबे राम निवासी बगैल खन्योल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में चालक दिवान चंद, पद्म देव और सुरेश निवासी बगैल गांव के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण वाहन तेज गति में चलाना माना जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर पधर पुलिस थाना के तहत बाइक खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान यादवेंद्र कुमार पुत्र रूकमन सिंह निवासी सिलग और पुष्पराज के रूप में हुई।
ट्रक से टकराई बाइक
अन्य मामले में सुंदरनगर पुलिस थाना के तहत ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। कनैड के समीप डीनक-रामपुर रोड से एक ट्रक सीधे एकाएक सड़क पर आने से बाइक बाइक शकील अहमद अनियंत्रित हो गया और वह ट्रक से जा टकराया।
जिससे वह घायल हो गया। सदर पुलिस थाना के तहत सेली होटल के समीप तेज गति से बाइक चलाने पर एक दुर्घटना हो गई। जिसमें हरीश कुमार निवासी सरोआ घायल हो गया। सरकाघाट पुलिस थाना के तहत सल्याणी में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक रणजीत सिंह घायल हो गया।
सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। इधर, एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।