फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First Snowfall at Lahaul Spiti in Himachal.

बर्फ से सफेद हुईं हिमाचल की वादियां, फिर बर्फबारी के आसार

Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
First Snowfall at Lahaul Spiti in Himachal.

हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सर्दी का पहला हिमपात हुआ है। बर्फ के ताजा फाहों से लाहौल-स्पीति की वादियां चांदी की तरफ सफेद हो गई हैं। एकाएक बदले मौसम से घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन


तापमान में भी भारी गिरावट आने से नदी-नाले जमने लगे हैं। हालांकि, घाटी के अंदर वाहनों की आवाजाही सामान्य है, लेकिन बर्फ की चादर ओढ़ने से बढ़ी ठंड से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


जिले में हुई बर्फबारी के बाद अब कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों को बर्फ पड़ने की उम्मीद बंध गई है। नोटबंदी से बैकफुट पर आए घाटी के पर्यटन कारोबार से व्यवसायी भी अब बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान राज कुमार, मोहर सिंह, तेलूराम, गगन, सीमा, राजेश सिंह, तिलकराज, संगतराम ने कहा कि सूखे से परेशान है और रबी की बिजाई नहीं हो पा रही है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटन कारोबारियों को बर्फ का बेसब्री से इंतजार है।


बर्फबारी से घाटी को पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उधर, प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा, मंडी, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को भी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed