फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first Kovid-19 safety shield to be installed in Bajaura of Kullu himachal

कुल्लू के बजौरा में स्थापित होगा हिमाचल को पहला कोविड-19 सुरक्षा कवच

Sun, 12 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
first Kovid-19 safety shield to be installed in Bajaura of Kullu himachal
कुल्लू में वाहनों को सैनिटाइज करता कर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्ति प्रवेश न कर पाएं, इसके लिए कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में कोविड-19 सुरक्षा कवच की स्थापना की जाएगी। इस सुरक्षा कवच को स्थापित करने वाला कुल्लू प्रदेश का पहला जिला होगा। 

विज्ञापन


इसके लिए बजौरा में दो चैंबर स्थापित किए जा रहे हैं। जिनमें से एक में व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग व चिकित्सा जांच होगी। दूसरे चैंबर में कुल्लू जिला में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा ब्योरा पुलिस द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर प्राप्त किया जाएगा। हालांकि, कुल्लू जिला में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू से ही बजौरा में की जा रही है। लेकिन सुरक्षा कवच की स्थापना से कोई भी कोरोना संक्रमण संभावित व्यक्ति बाहर से जिला में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


जिला में आने वाले सभी लोगों की जांच बजौरा में ही कर ली जाएगी। प्रशासन की मुहिम से जिला में कोरोना संक्रमण रोकने में काफी मदद मिलेगी। वहीं, कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिला में प्रवेश भी नहीं कर पाएगा। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि बजौरा में कोविड-19 सुरक्षा कवच स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा कवच स्थापित करने वाला कुल्लू प्रदेश का पहला जिला होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। पुलिस व्यक्ति का निजी विवरण प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed