फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First installment of Rs 100 crore grant released to Himachal University

Shimla News: हिमाचल विवि को सौ करोड़ अनुदान की पहली किस्त जारी

Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
First installment of Rs 100 crore grant released to Himachal University
विवि के ढांचागत विकास पर खर्च होगी राशि
विज्ञापन

शेष बचा निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रधानमंत्री उच्चत्तर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत हिमाचल प्रदेश विवि को सौ करोड़ रुपये अनुदान की पहली किस्त जारी हो चुकी है।

विश्वविद्यालय के ढांचागत विकास और शोध अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिलने वाले इस अनुदान की दो करोड़ की राशि को विवि में 2020 से निर्माणाधीन मल्टी फैकल्टी फेज थ्री बहुमंजिला भवन के निर्माण के शेष बचे कार्य पर खर्च किया जाएगा। जुलाई में मिली इस पहली किस्त को विवि डीन प्लानिंग कार्यालय ने कुलपति की मंजूरी के बाद आवंटित किया है। इस राशि के जारी होने के बाद भवन के बचे काम को पूरा करने का कार्य शुरू हो जाएगा।

निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा करने का केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को लक्ष्य दिया है। सर्दियों की छुट्टियों के बाद इस भवन में चार विभागों को शिफ्ट किया जा सकेगा। इसमें विभागों को शिफ्ट करने से दो-दो कमरों में चल रहे विभागों के विद्यार्थियों और स्टाफ को क्लास रूम, कार्यालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय जैसी सुविधाएं फ्लोर के हिसाब से मिलेंगी। इसके साथ ही इस भवन में विवि को एक अतिरिक्त इंडोर पार्किंग फ्लोर भी मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में बनना शुरू हुए इस भवन की अनुमानित लागत 6.52 करोड़ तय की थी। बीच में आए कोरोना के कारण बंद रहे कार्य और निर्माण सामग्री के रेट बढ़ने पर निर्माण कार्य बजट के अभाव के कारण अटक गया था। अब फिर से दो करोड़ बजट का प्रावधान पीएम उषा के तहत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले प्रो. जोगिंद्र सिंह धीमान ने माना कि पीएम उषा मेरू के तहत अधूरे पड़े इस भवन के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इससे छात्रों को जल्द यह बहुमंजिला भवन समर्पित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article