फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Firing in Beed Bagheda village of Sujanpur hamirpur himachal

Hamirpur News: जमीन के विवाद में चलीं गोलियां, मां और बेटे की मौत, दो घायल

Fri, 06 Jan 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 08:44 PM IST
सार

सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहा जमीन का विवाद शुक्रवार को सनसनीखेज घटना के रूप में सामने आया।  घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि, मृतक महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Firing in Beed Bagheda village of Sujanpur hamirpur himachal
फायरिंग(सांकेतिक)। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहा जमीन का विवाद शुक्रवार को सनसनीखेज घटना के रूप में सामने आया। इस विवाद से जुड़े एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे परिवार के चार लोगों पर गोलियां चला दीं। घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि, मृतक महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल सुजानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न 4:30 के करीब यह गोलीकांड हुआ। गोलीकांड में घायल हुए अजीत सिंह (66) ने बताया कि उनकी पत्नी विमला देवी (59) अपने खेत से मिर्ची तोड़ रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान उनका पड़ोसी चंचल सिंह अचानक मौके पर पहुंच गया। आरोप लगाया कि चंचल सिंह उसकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल होकर नीचे गिर गई। घायल अजीत सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर उनका बेटा करण उर्फ लकी (36) कमरे से बाहर आया तो उस पर भी चंचल ने गोली चला दी। बाद में बहू ममता (32) और अजीत सिंह को भी आरोपी ने गोली मारी। जिससे वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तत्काल निजी वाहन से घायल पत्नी, बेटे तथा बहू को सुजानपुर अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी चंचल सिंह को पुलिस ने उसके घर पर गिरफ्तार कर लिया है। जिस बंदूक से गोलियां चलाई थीं, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सुजानपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए करण सिंह और उसकी मां को बचाने की डॉक्टरों ने काफी कोशिश की। लेकिन, दोनों ने यहां दम तोड़ दिया। बीएमओ सुजानपुर डॉ. राजकुमार ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा और डीएसपी सुनील दत्त ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह मामला सामने आया है। पता चला है कि एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में भी यह विवाद लंबित है। बताया कि खुद घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों और जानकारी को जुटाकर अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed