फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food Safety Department conducts raids in Patlandar and Chauri; collects samples of sweets and oil.

Hamirpur (Himachal) News: पटलांदर और चौरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, मिठाइयों और तेल के सैंपल भरे

Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में पटलांदर और चौरी में करीब 10 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने सोन पपड़ी, काजू कतली, बेसन, सरसों के तेल और पिन्नी के एक-एक सैंपल लिए। इसके अतिरिक्त सरसों के तेल के दो और सैंपल भी भरे गए। टीम ने दुकानदारों के लाइसेंस की जांच कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सामग्री को अखबार में लपेटकर ग्राहकों को न देने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फूड एंड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर महेश कश्यप ने बताया कि दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed