{"_id":"6ad285f82a5d0145f700cfa2","slug":"people-in-nadaun-troubled-by-unannounced-power-cuts-warn-of-laying-siege-to-the-office-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-212209-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान, कार्यालय घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान, कार्यालय घेराव की चेतावनी
Sat, 17 Oct 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजू, स्थानीय दुकानदार।
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन और आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
लोगों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। त्योहारों के सीजन में कटौती से दुकानदारों की परेशानी और बढ़ गई है।
शुक्रवार को भी सुबह आठ बजे से बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई, जो करीब दस बजे तक जारी रही। बिना पूर्व सूचना बिजली गुल होने से लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बार-बार बिजली जाने से पेयजल आपूर्ति और बिजली से चलने वाले उपकरणों पर निर्भर कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों विजय, अजय, रिया, सुनील, मनु, विक्की, संजय कुमार, राकेश कुमार, संजीव कमल, रमेश कुमार और सुनील राणा सहित अन्य कारोबारियों ने कहा कि बिजली बोर्ड हर माह रखरखाव के लिए एक दिन बिजली कटौती करता है, लेकिन इसके बावजूद रोजाना दो से तीन बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
बिजली न होने से छोटे कारोबारियों का कामकाज ठप हो जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड से आपूर्ति सुचारू बनाने और बिना पूर्व सूचना होने वाली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बोर्ड के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
-
बिजली की बार-बार कटौती से दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। त्योहारों के सीजन में कारोबार अच्छा चलने की उम्मीद रहती है, लेकिन बिजली गुल होने से ग्राहकों को भी परेशानी होती है। विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। -विशंबर, स्थानीय निवासी
सुबह के समय बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज प्रभावित होता है। बिना पूर्व सूचना कट लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। विभाग को कटौती की जानकारी पहले देनी चाहिए और बिजली आपूर्ति सुचारू रखनी चाहिए। -राजू, स्थानीय दुकानदार
बिजली की आंख-मिचौली अब रोज की समस्या बन गई है। बार-बार बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई और जरूरी घरेलू काम प्रभावित होते हैं। विभाग को तकनीकी खामियों को दूर कर लोगों को राहत देनी चाहिए। -दीपेंद्र, स्थानीय निवासी
हर माह रखरखाव के नाम पर बिजली कटौती होती है, इसके बावजूद बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग विभागीय कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। -विनोद, स्थानीय निवासी
कोट
तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति में समस्या आई थी, जिसे बाद में ठीक करवा दिया गया। -सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड, उपमंडल नादौन