{"_id":"6ad28562b59eae575b0f1d2d","slug":"people-face-inconvenience-due-to-the-lack-of-a-direct-bus-service-on-the-awahdevi-bassi-route-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-212274-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-बस्सी रूट पर सीधी बस सेवा न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-बस्सी रूट पर सीधी बस सेवा न होने से लोग परेशान
Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। अवाहदेवी से बस्सी वाया बगवाड़ा-कंज्याण रूट पर सीधी बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ढो और कैहरवीं तक जाना पड़ता है, जहां से बस सुविधा मिलती है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।
सीधी बस सुविधा के अभाव में आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। खासकर रोजाना सफर करने वाले लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, जरूरी कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों को भी परिवहन सुविधा की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों में विजय, प्रकाश, रमन आदि ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन से मांग की है कि अवाहदेवी से बस्सी वाया बगवाड़ा-कंज्याण रूट पर नियमित बस सेवा शुरू की जाए। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और दूसरे स्थानों पर जाकर बस पकड़ने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि अभी तक लोगों की मांग प्राप्त नहीं हुई है। मांग मिलने पर इसे उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।