{"_id":"5cd8f18dbdec22070d45978b","slug":"fire-in-famous-grand-hotel-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के ऐतिहासिक ग्रैंड होटल में आग, मायो ब्लॉक जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के ऐतिहासिक ग्रैंड होटल में आग, मायो ब्लॉक जलकर राख
Mon, 13 May 2019 05:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रैंड होटल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के अतिथि गृह और 190 साल पुराने ऐतिहासिक ग्रैंड होटल में भीषण आग से मायो ब्लॉक जलकर राख हो गया है। रविवार रात करीब 12:15 बजे होटल में आग लग गई। होटल स्टाफ, सीपीडब्ल्यूडी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस घटना में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है, जो पांच दिनों में रिपोर्ट देगी। अंग्रेजों ने 1829 में यह भवन बनाया था। पिछले सात महीनों से मायो ब्लॉक में जीर्णोद्धार का काम चल रहा था, इसलिए यहां अतिथियों को नहीं ठहराया गया था।
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला राजेश्वर गोयल सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। नगर निगम आयुक्त पंकज राय, सेना की राजपूत रेजिमेंट, जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में आग बुझाने का कार्य किया गया और आग को फैलने से रोका। उपायुक्त ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन