फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chamba Fire News Update Today:: shops burnt to ashes

Chamba News: हिमाचल के चंबा और कुल्लू में आठ दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Tue, 07 Dec 2021 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 06:16 PM IST
सार

हिमाचल के चंबा और कुल्लू में आठ दुकानें जलकर राख हो गईं।  एक दुकान आंशिक रूप से जली है। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। कुल्लू में आग से सरोज कुमारी, राकेश कुमार, राजेश कुमार,  बाली राम, सूरज और गौरव की दुकानें जली हैं।  

विज्ञापन
Himachal Chamba Fire News Update Today:: shops burnt to ashes
हिमाचल चंबा में आग, दुकानें जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कुल्लू जिले में भीषण अग्निकांड में व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर स्थित गोली बाजार में चार दुकानों में आग से कारोबारियों को लाखों का नुकसान हो गया। मंगलवार तड़के अग्निकांड की घटना घटी। सूचना मिलने पर तुरंत अग्निशमन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। पुलिस ने प्रभावितों के बयान दर्ज किए। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर की अगुवाई में नायब तहसीलदार अजय सिंह ने  प्रभावित चार दुकानदारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब तीन बजे लगी। पुलिस को दिए बयान में कमल किशोर गांव लाणी डाकघर गोली तहसील डलहौजी ने बताया कि वह अपनी दुकान में सोया था। अचानक उसका दम घुटने लगा। जब उसने बाहर देखा तो इसकी दुकान की ऊपर वाली मंजिल में आग लगी हुई थी और साथ वाली दुकानों से भी  आग की लपटें उठ रही थीं। उसने सामने हौजरी वाली दुकान के चौकीदार को भी सूचित किया। दुकान में करीब अस्सी हजार की नकदी और बीस हजार का राशन तथा अन्य दस्तावेज जल गए। अन्य दुकानदारों को इस बारे में सूचना दी। साथ ही फायर स्टेशन से भी टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। एसडीएम जगन ठाकुर  ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इस बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दुकानदार बोले-लाखों का सामान जल गया

दुकानदार प्रवीण कुमार गांव नघुई डाकघर द्रडडा तहसील चंबा ने बताया कि उनका टेंट हाउस, बिजली का सामान, डीजे और मोबाइल का काम है। करीब सात लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सुभाष चंद गांव तबेला डाकघर गोली ने बताया कि उनकी मिठाई की दुकान है। करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मोहम्मद बसीम गांव तलेरू डाकघर भलेई ने बताया कि इसकी दुकान में दस लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान राख हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू में 22 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी

वहीं,  जिला कुल्लू में दो दिनों में लगातार आग लगने के मामले सामने आए हैं। जिनमें 72 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में स्थित फल मंडी में देररात 12 बजे आग भड़की। जिसमें चार दुकानें आग से जलकर राख हुई हुई हैं। 22 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। सोमवार को देररात 12 बजे के करीब अस्थायी फल मंडी की दुकानों में आग लगी। इसमें नंबर एक से लेकर चार तक की सभी दुकानें आग की चपेट में आ गईं। जिसमें छह व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई और कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा के अग्निशमन अनुभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड की घटना में 22 लाख का नुकसान व्यापारियों को हुआ है। दमकल विभाग के फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि व्यापारी राकेश और सरोज को आठ-आठ लाख, राजेश को 16 लाख, बाली राम चंदेल को 70 हजार तथा गौरव तथा सूरज को 30 हजार का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed