{"_id":"734395cf73a6560147749ed35ed47ec2","slug":"fire-broken-out-in-bilaspur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की गुत्थी सुलझाने घर पहुंची वैज्ञानिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की गुत्थी सुलझाने घर पहुंची वैज्ञानिक टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 10 Oct 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं क्षेत्र के बाड़ी गांव में शेर सिंह के घर रहस्यमयी आग लगने का सिलसिला बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसके चलते शुक्रवार सुबह एसएफएल मंडी के वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए पहुंची। परिजनों से जानकारी हासिल की गई। हर कमरे की जांच की गई। मात्र जली वस्तुओं के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
शुक्रवार के दिन सुबह करीब सवा सात बजे दोबारा आग की लपटें उठीं। घर में परिजन सहमें हुए हैं। रहस्मयी आग के बारे अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। मंडी से एसएफएल टीम दोपहर करीब 12 बजे शेर सिंह के घर पहुंची। डिप्टी डायरेक्टर राजेश की अगुवाई में एसएफएल टीम ने रहस्यमयी आग से जली हुई वस्तुओं गद्दे, बैडशीट, पिल्लो के अलावा अन्य के सैंपल लिए।
विज्ञापन
हर कमरे के जाकर स्वयं जांच की। यहां तक कि परिजनों से भी जानकारी हासिल की गई। इस दौरान वैज्ञानिक कुछ बिन जली वस्तुओं के सैंपल भी ले गए हैं। वहीं, रहस्यमयी आग के बारे में अभी तक वैज्ञानिक टीम ने कोई भी खुलासा करने से इंनकार किया है।
विज्ञापन
एसएफएल मंडी के डिप्टी डायरेक्टर राजेश का कहना है कि सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने कहा कि एसएफएल टीम ने सैंपल लिए हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है। अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
मात्र एक कमरे में नहीं लगी आग
घर के करीब आठ कमरों में लग चुकी है। केवल मात्र एक कमरा ऐसा बचा हुआ है। जहां पर आग नहीं लग पाई है। यहां पर आटा चक्की लगाई गई है। लेकिन इसमें अभी तक एक बार भी आग की लपटें नहीं उठी हैं।