फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in canter at paonta sahib sirmour

कैंटर में भड़की आग से लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 17 Jan 2019 04:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 17 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in canter at paonta sahib sirmour

हरियाणा और पांवटा साहिब की सीमा से सटे बहराल इलाके में हाईवे पर चलते कैंटर में आग भड़क गई। चालक और परिचालक ने छलांग लगाकर जान बचाई लेकिन कैंटर में लदा लाखों का सामान जल गया।

विज्ञापन


बुधवार देर रात यह कैंटर उत्तराखंड से हरियाणा की ओर बिग बाजार का सामान लेकर जा रहा था। दमकल विभाग ने आग बुझाकर कुछ सामान और ट्रक को पूरी तरह जलने से बचा लिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात बिग बाजार के सामान से लदा कैंटर (डीएलआईएम-9865) देहरादून से पांवटा होकर यमुनानगर जा रहा था।
बहराल के पास चलते कैंटर के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते लपटें निकलना शुरू हो गईं।

चालक ने ब्रेक लगाई और परिचालक समेत कैंटर से बाहर कूद गए। आनन फानन फायर स्टेशन को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


इसके बावजूद करीब दो लाख तक नुकसान हो गया। अग्निशमन केंद्र पांवटा अधिकारी प्रेम चंद चौधरी ने कहा कि बुधवार रात को सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया था। बहराल
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियर के समीप कैंटर में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। कैंटर और कुछ सामान को नुकसान हुआ है लेकिन लदे सामान में से आठ लाख रुपये की संपत्ति बचा ली गई है। 


फट सकते थे सीएनजी के सिलिंडर
कैंटर में तीन सीएनजी सिलिंडर थे जिनके फटने का खतरा बन गया था। ऐन मौके पर आग बुझा ली गई। बताया जा रहा है कि सिलिंडरों तक आग को नहीं पहुंचने दिया गया। अन्यथा भीषण विस्फोट से ज्यादा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed