{"_id":"58ff40594f1c1b9e65c0d162","slug":"fire-broke-out-at-labour-hostel-at-shimla-lakkar-bazar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिमला में भीषण अग्निकांड: लाखों की नकदी और सामान समेत राख हुआ लेबर हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में भीषण अग्निकांड: लाखों की नकदी और सामान समेत राख हुआ लेबर हॉस्टल
Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिमला के लक्कड़ बाजार में लकड़ी डिपो कार्यालय और उसके साथ बने नगर निगम के लेबर हास्टल में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लगी आग में लाखों की नकदी और भवन जलकर राख हो गया। आगजनी से हास्टल में रह रहे 150 से अधिक मजदूरों की लाखों की जमा पूंजी के साथ कपड़े, खाने पीने का सामान भी जलकर राख हो गया।
2 of 6
आग की सूचना मिलने पर करीब साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की लपटें इतनी भयंकर थी, उसे शांत करते करते अग्निशमन विभाग को भी चार से पांच घंटे का समय लग गया। लेबर हास्टल में मजदूरों का सारा सामान जल गया, उनके पास सिर्फ तन पर पहने कपड़े ही बच पाए।
3 of 6
अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने माना कि आग से लेबर हास्टल मकान, लकड़ी डिप्पो की लकड़ी मजदूरों के जले समान और नकदी सहित करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। आग उस समय लगी जब हास्टल में एक दो ही मजदूर और खान बनाने वाले मजदूर ही थे। इनमें से एक मजदूर अबुल सलाम सिलेंडर को बाहर निकालते हुए हल्का झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दूध सप्लाई का कार्य करने वाले अशरफ, निसार अहमद, शबीर अहम, और मजफर अहमद के इस आग में ढाई लाख और तीन लाख तक पांच सौ और दो-दो हजार के नोट भी जल गए।इन दोनों ने सप्लाई के दौरान ये पैसा जमा किया था। मजदूरों का कहना है कि आग में उनका सब कुछ तबाह हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
लेबर हास्टल में रहने वाले मजदूरों ने कहा कि उनकी कई महीनों की कमाई और दूध, गैस ऐजेंसी तक के लाखों रुपये आग में जल गए। वे बेघर हो गए हैं। पहनने तक को कपड़े नहीं बचे है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है उनके रात गुजारने और खाने के लिए राशन की व्यवस्था की जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।