{"_id":"6923252e1e8dc3d56e095983","slug":"fir-on-bjp-leader-in-theoag-shimla-news-c-19-sml1002-636680-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग से भाजपा प्रत्याशी रहे अजय श्याम के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग से भाजपा प्रत्याशी रहे अजय श्याम के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल के समारोह में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ठियोग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे अजय श्याम के खिलाफ ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुमारसैन पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अतुल शर्मा निवासी अतुल एवेन्यू नजदीकी राज्य सीआईडी कार्यालय कसुम्पटी ने आरोप लगाया गया है कि 17 नवंबर को निजी स्कूल में आयोजित समारोह में बच्चों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए अजय श्याम ने जानबूझकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर अजय श्याम का यह वीडियो वायरल होने के बाद खूब हंगामा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 299, 352, 353(1) सी के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले ब्राह्मण सभा क्यारा के सदस्य इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता के पक्ष में भी आ गए थे। उनका कहना था कि अजय श्याम के भाषण का केवल विवादित अंश सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस पर पहले उन्हें भी आपत्ति थी लेकिन जब इस भाषण को समग्र रूप में देखा गया, तो यह इरादतन कहीं किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने वाला प्रतीत नहीं हुआ। ब्यूरो