फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fillup computer teacher post in school and collage

स्कूलों और कॉलेजों में भरे जाएं कंप्यूटर शिक्षकों के पद

Thu, 09 Dec 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fillup computer teacher post in school and collage
Fillup computer teacher post in school and collage
स्कूलों और कॉलेजों में भरे जाएं कंप्यूटर शिक्षकों के पद
विज्ञापन

सबहेड
शहरी विकास मंत्री से संघ का आग्रह
क्रॉसर
5 साल की शैक्षणिक अनुभव की शर्त हटाएं : पीयूष
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को सचिवालय में शहरी विकास मंत्री से मुलाकात की। शिष्टाचार स्वरूप हुई बैठक में संघ के अध्यक्ष पीयूष सेवल और महासचिव प्रवीण मेघटा ने बताया कि इस भेंट के दौरान एसोसिएशन ने प्रदेश के लगभग 40,000 से अधिक कंप्यूटर प्रशिक्षित युवाओं की मांगों पर चर्चा की।
शहरी विकास मंत्री को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। मांगपत्र में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस के लिए बनाए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में से 5 साल की शैक्षणिक अनुभव की शर्त हटाने, रिक्त चल रहे 850 से अधिक कंप्यूटर लेक्चरर के पदों को भरने की मांग उठाई। पीयूष ने कहा कि 5 वर्ष की शैक्षणिक अनुभव का मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन यदि सरकार इस शर्त को खुद हटा लेती है तो माननीय उच्च न्यायालय में लंबित केस समाप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मंत्री से प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कॉलेज कैडर कंप्यूटर एप्लीकेशन के पदों को सृजित करने और कमीशन के माध्यम से भरने, स्कूलों में पहली कक्षा से कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य करने, स्कूलों में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पद सृजित करने की मांग की। कंप्यूटर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश में आईटी पार्क खोलने की मांग भी की। इन्वेस्टर्स मीट में देश की नामी आईटी कंपनियों को हिमाचल में निवेश के लिए आमंत्रित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में संघ की उपाध्यक्ष रजनी सामटा, वित्त सचिव उमेश्वर सिंह, प्रेस सचिव अमित कुमार सहित 10 लोग शामिल थे। पीयूष ने बताया कि मंत्री ने भरोसा दिया कि वह इन मांगों और मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री, माननीय तकनीकी शिक्षा, उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed