फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   File of investigation against school disappeared in MC

एमसी में गायब हो गई स्कूल के खिलाफ जांच की फाइल

Sun, 18 Jul 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
File of investigation against school disappeared in MC
शिमला। शहर के एक निजी स्कूल के खिलाफ जांच बिठाने के फैसले से जुड़ी फाइल नगर निगम में गायब हो गई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की फाइल मेयर को भेजी गई है। लेकिन मेयर का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई फाइल नहीं मिली है।
विज्ञापन

ऐसे में जांच कौन करेगा, इसका किसी को पता नहीं है। बीते महीने ही नगर निगम सदन ने निजी स्कूल पर लगे लीज नियम तोड़ने के आरोपों की सच्चाई पता करने के लिए जांच का फैसला लिया था। इस स्कूल ने नगर निगम से लीज पर मिली जमीन की लीज रिन्यू करने की मांग की है। सदन में यह प्रस्ताव आया था, लेकिन पार्षद संजीव सूद की आपत्ति के बाद इस पर जांच बिठाने का फैसला लिया गया। पार्षद का कहना था कि स्कूल ने बाटोनीकल गार्डन के लिए नगर निगम से लीज ली थी, लेकिन यहां क्रिकेट अकादमी खोल दी। ऐसे में लीज नियम तोड़े गए हैं। लीज रिन्यू नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सदन में बाकी पार्षदों ने भी जांच के बाद ही लीज रिन्यू करने को कहा था। इसकी जांच के लिए पार्षदों ने आयुक्त की अगुवाई वाली जांच कमेटी बनाने के सुझाव दिए थे। अंतिम फैसला प्रशासन पर छोड़ा गया था। लेकिन 20 दिन बाद भी जांच कमेटी नहीं बनी। ऐसे में अब जांच होगी भी या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे नहीं मिली ऐसी कोई फाइल: मेयर
मेयर सत्या कौंडल का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई फाइल नहीं मिली है। जांच करना या कमेटी बनाना प्रशासन का काम है। प्रशासन तय करे कि किसकी कमेटी बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed