{"_id":"87389aeb3b67d0796c65e4fcab614756","slug":"fency-dress-competition-at-charbara-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छराबड़ा स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का जलवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छराबड़ा स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का जलवा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Apr 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल छराबड़ा में मंगलवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी पोशाकों में छात्र दिन भर आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
केजी की गार्गी को प्रथम, अनिरुद्ध सिंह कंवर और दिव्यांशी ठाकुर को द्वितीय, काव्य शर्मा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। कक्षा प्रथम की छात्रा स्वाति प्रथम, आनंद द्वितीय और कनिष्का कंवर तृतीय स्थान पर रहीं।
दूसरी कक्षा के गौरव, सिमरनजीत कौर और ईशानिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी के चंद्रोशी ठाकुर, जान्हवी कंवर और मनन सनैक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
चौथी कक्षा के वरुण खाची को प्रथम, महेश्वर सिंह को द्वितीय और अर्णव कंवर को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
प्रधानाचार्य डा. सरिता ठाकुर ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कि ए जाएंगे ताकि छात्रों में आत्मबल का विकास हो सके।
विज्ञापन