{"_id":"5d164ee18ebc3e3ce00953ca","slug":"female-tourist-died-in-tippers-accident-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर के नीचे आने से हनीमून मनाने आई महिला पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपर के नीचे आने से हनीमून मनाने आई महिला पर्यटक की मौत
Fri, 28 Jun 2019 11:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के सोलंगनाला में हनीमून मनाने आए एक पर्यटक दंपती की बाइक और टिपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में महिला पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोलंगनाला में पश्चिम बंगाल से नवविवाहित जोड़ा मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक की एक टिपर से टक्कर हो गई और बाइक पर सवार महिला सैलानी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद वह टिपर के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक पर 38 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती पुत्र मनोज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी 30 वर्षीय अनीता बसक, निवासी मुरीदबाद पश्चिम बंगाल सवार थे। अनीता बसक की टिपर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को चोटें आई हैं। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।