फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   F‍irst meeting of the newly elected bjp himachal state executive

सभी के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होगी भाजपा: सत्ती

Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
First meeting of the newly elected bjp himachal state executive
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी की नव निर्वाचित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। दो दिवसीय कार्यसमिति की इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल विशेषरूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यसमिति के सदस्यों से आह्वान किया कि सभी अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी संगठन की शीर्ष कड़ी है। ऐसे में संगठन के शीर्ष पदों पर विराजमान पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं भी अधिक रहती हैं और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए महत्वपूर्ण है कि पदाधिकारी अधिक मेहनत करें।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे तभी निभा सकेंगे जब प्रदेश का हर कार्यकर्ता  और पदाधिकारी मजबूती के साथ काम करेगा। सत्ती ने कहा कि हाल में ही संपन्न हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस ने धनबल और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया लेकिन इस सब के बावजूद भाजपा को उत्साहपूर्वक जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ा मुद्दा वीरभद्र सरकार द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सरकार स्वयं को बचाने में जुटी हुई है और प्रदेश का विकास ठप्प पड़ा हुआ है।

विकास के कार्यों से बौखलाई है कांग्रेस

First meeting of the newly elected bjp himachal state executive
भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री व मंत्री मंडल प्रदेश में कम और दिल्ली में अधिक नजर आता है। ऐसे में पदाधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह मंडल स्तर पर वीरभद्र सरकार के भ्रष्ट कार्यों की पोल जनता में खोले।

बैठक में पहले दिन प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा, सरवीण चौधरी, रणधीर शर्मा, विपिन परमार, गणेश दत्त, डॉ. राजीव भारद्वाज, मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल, प्रवक्ता विक्रम प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश में हो रहे विकास कार्यों की वजह से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल बौखला गए हैं। साथ ही इनमें अड़ंगा लगाने के लिए विपक्षी दल नये कुचक्र रच रहे हैं। जेएनयू प्रकरण असहिष्णुता का ड्रामा, कांग्रेस के इसी कुचक्र का हिस्सा है।

ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस के इन षडयंत्रों को बेनकाब करके जनता को सच्चाई बतायें और केन्द्र के विकास कार्यों की जानकारी व केन्द्रीय योजनाओं का फायदा जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।

धर्मशाला हार पर होगा मंथन- सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनावों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की हार निराशाजनक जरूर रही है। लेकिन कारणों की समीक्षा जरूर की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तनमयता के साथ जुट जाएं।

पहले दिन हुए तीन सत्र- पदाधिकारियों की बैठक के पहले दिन तीन सत्र हुए जिसमें पार्टी की पत्रिका दीपकमल संदेश, वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ, पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की समीक्षा, केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी, पंचायतीराज स्थानीय निकाय व नगर निगम चुनावों की समीक्षा, पार्टी स्थापना दिवस, अल्पकालीन विस्तारक योजना व प्रशिक्षण वर्ग पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed