फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   extra charge on 13 officers in himachal.

हिमाचल के इन 13 अफसरों को मिला अतिरिक्त चार्ज

Thu, 18 Jun 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Jun 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
extra charge on 13 officers in himachal.

हिमाचल प्रदेश के 13 अफसरों को बुधवार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। इस सिलसिले में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। विशेष यह है कि एक बार फिर से 2000 बैच के आईएएस अधिकारी डा. आरएन बत्ता को परिवहन विभाग का निदेशक बनाया गया है। वह अभी डिवीजनल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार शशि ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक, नरेश ठाकुर को उप सचिव परिवहन, श्रवण कुमार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कांगड़ा, किशन चंद्र को भूमि अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट, विकास सूद को संयुक्त निदेशक उद्योग, प्रभात सिंह को आरटीओ सचल दस्ता और तहसीलदार सिलाई सिरमौर को एसडीएम सिलाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा अश्विनी रमेश को रजिस्ट्रार एचपी उपभोक्ता शिकायत निवारण कमीशन, संजय कुमार धीमान को एसडीएम सालू चंबा, एलआर वर्मा को सहायक असिस्टेंट सेलटमेंट आफिसर सोलन, राकेश कुमार कोरला को संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं विशाल शर्मा को सहायक आयुक्त ऊना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अफसरों को ट्रेनिंग से छूट

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों को आवश्यक प्रोफेशनल ट्रेनिंग से छूट दी गई है। इनमें डी ठाकुर, एस आचार्य, अनुपम कुमार और राकेश कुमार शर्मा का नाम शामिल है। कार्मिक विभाग की ओर से इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed