फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Expiry date drugs sold in Kangra himachal

यहां बिक रहीं एक्सपायरी डेट दवाइयां, औचक निरीक्षण में खुलासा

Sun, 29 Jul 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Expiry date drugs sold in Kangra himachal

जिला कांगड़ा के मेडिकल स्टोर नियमों को दरकिनार कर एक्सपायरी डेट की दवाइयां बेच रहे हैं। इसके अलावा ये मेडिकल स्टोर न तो क्रय-विक्रय का सही ढंग से हिसाब रख रहे हैं और न ही दवाइयों को रखने की उचित व्यवस्था मेडिकल स्टोरों में की गई है।

विज्ञापन


यह खुलासा ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से चार मेडिकल स्टोरों पर की गई छापामारी के दौरान हुआ है। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर ने धर्मशाला शहर में चल रहे चार मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मेडिकल स्टोर में क्रय-विक्रय के दस्तावेजों सहित स्टोर में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक की भी जांच की गई। इस दौरान टीम ने एक मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस मेेडिकल स्टोर में सेल-परचेज का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था। दुकान में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दवाइयों को रखने की व्यवस्था भी सही नहीं थी, इस कारण दवाइयों में सीलन भी आ गई थी।  

मरीजों को बेची जा रहीं दवाइयां 

Expiry date drugs sold in Kangra himachal

मेडिकल स्टोर संचालक इन्हीं दवाइयों को मरीजों को बेच रहे हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर में सामने आई अनियमितताओं के चलते ड्रग इंस्पेक्टर ने रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है।इसके अलावा संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध करवाने के साथ अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

 शहर के चार मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां और सेल-परचेज के बिलों के बिना भी दवाइयां पकड़ी हैं। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। - प्यार चंद, ड्रग इंस्पेक्टर, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed