Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिलासपुर: ठंड और लंबा सफर भी नहीं डिगा सके आस्था, होशियारपुर से पैदल शाहतलाई पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

Sun, 29 Nov 2026 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

 हिमाचल के अलावा पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाहतलाई पहुंचे। खास बात यह रही कि ठंड और लंबा सफर भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे नहीं टिक पाया।

विज्ञापन
Even cold and long journey could not deter faith, devotees reached Shahtalai on foot from Hoshiarpur
होशियारपुर से पैदल शाहतलाई पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में रविवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाहतलाई पहुंचे। खास बात यह रही कि ठंड और लंबा सफर भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे नहीं टिक पाया। पंजाब के होशियारपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल यात्रा कर बाबा जी के दरबार पहुंचा और शीश नवाया। मंदिर न्यास के अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह से करीब पांच हजार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन कर चुके थे।




दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें भोजन सहित अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इस बीच होशियारपुर से पैदल यात्रा कर पहुंचे श्रद्धालुओं का जत्था भी आकर्षण का केंद्र रहा। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने होशियारपुर से पैदल यात्रा शुरू की थी और रविवार को शाहतलाई पहुंचकर बाबा जी के दर्शन किए। उनका कहना था कि बाबा बालकनाथ के प्रति गहरी आस्था के चलते उन्होंने यह यात्रा की है। क्षेत्र में ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

Trending Videos
Even cold and long journey could not deter faith, devotees reached Shahtalai on foot from Hoshiarpur

 हर महीने बस यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंच रहे श्रद्धालु
वहीं मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है। मां चिंतपूर्णी बस यात्रा सेवा संघ के माध्यम से लुधियाना से श्रद्धालु हर महीने बस यात्रा कर माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि यह धार्मिक यात्रा पिछले दो वर्षों से लगातार जारी है। श्रद्धालु चंद्रकांत और मनप्रीत ने बताया कि रविवार को उनकी बस सेवा को शुरू हुए दो साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वे हर महीने मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने आते हैं। इसके साथ ही इस बस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के अन्य प्रसिद्ध शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जाते हैं।उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से जारी इस धार्मिक यात्रा के साथ लगातार नए-नए श्रद्धालु जुड़ रहे हैं। मां के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा ही इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे रही है।इस बस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना और लोगों को भक्ति के साथ जोड़ना है। हर महीने होने वाली इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed