फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Environmental Protection Initiative: Every student of Central University will plant two saplings along with studies

पर्यावरण संरक्षण की पहल: केंद्रीय विश्वविद्यालय का हर विद्यार्थी पढ़ाई के साथ रोपेगा दो पौधे

Fri, 06 May 2022 12:06 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 12:06 PM IST
सार

विद्यार्थी जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेगा, तो डिग्री लेते समय उसके लगाए दो पौधों की स्थिति देखकर उसकी असेसमेंट में नंबर जोड़े जाएंगे। जिस विद्यार्थी के पौधे का विकास अच्छी तरह से हुआ होगा, उसे असेसमेंट में अधिक नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन
Environmental Protection Initiative: Every student of Central University will plant two saplings along with studies
 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में पढ़ाई करने वाले हर विद्यार्थी को दाखिला लेने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में दो पौधे लगाने होंगे। सीयू में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी को इन दो पौधों की पूरी जिम्मेदारी से देखभाल भी करनी होगी। विद्यार्थी जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेगा, तो डिग्री लेते समय उसके लगाए दो पौधों की स्थिति देखकर उसकी असेसमेंट में नंबर जोड़े जाएंगे। जिस विद्यार्थी के पौधे का विकास अच्छी तरह से हुआ होगा, उसे असेसमेंट में अधिक नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन


सीयू की यह योजना जहां विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी, वहीं बच्चों में जिम्मेदार नागरिक के गुणों का विकास भी करेगी। वर्तमान में सीयू में करीब 29 विभाग चल रहे हैं। जब सीयू के अपने कैंपस तैयार हो जाएंगे, उस समय यहां पर 100 से अधिक विभागों में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के शिक्षण की उम्मीद जताई जा रही है। इस लिहाज से हर वर्ष सीयू हजारों पौधे तैयार कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


विवि परिसर के बाद जंगलात की भूमि पर होगा पौधरोपण
सीयू के वर्तमान में दो परिसर देहरा और धर्मशाला में बनने हैं। ऐसे में इन परिसरों में पौधरोपण के बाद जब जगह नहीं बचेगी, तो विद्यार्थी वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण करेंगे। इस तरह विवि न केवल अपने परिसर, बल्कि पूरे समाज में अपने पर्यावरणीय सरोकारों को निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सत्र से शुरू होगी मुहिम: कुलपति
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर विवि ने यह महत्वपूर्ण पहल की है। इससे परिसर और समाज के अन्य क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। इसके लिए आवश्यक गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इसी सत्र से इस मुहिम को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed