फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   employes

सीनियर से ज्यादा कर दी जूनियर कर्मचारी की तनख्वाह

Wed, 28 Aug 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
employes
employes
शिमला। नगर निगम कार्यालय में तैनात सैहब सोसायटी की एक महिला कर्मचारी की तनख्वाह अचानक सीनियर कर्मचारियों से भी ज्यादा कर दी गई। इस पर अब बाकी कर्मचारियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। कुछ दिन पहले हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में निगम स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में तैनात एक सैहब कर्मचारी की तनख्वाह सुपरवाइजर के बराबर करने का फैसला लिया था। यह तनख्वाह कई सीनियर कर्मचारियों से भी ज्यादा हो गई है। इस पर बाकी कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि जूनियर कर्मचारी की तनख्वाह बढ़ने से आपत्ति नहीं है। लेकिन निगम को बाकी कर्मचारियों की तनख्वाह भी बढ़ानी चाहिए थी। तनख्वाह बढ़ाने में भेदभाव किया है। वरिष्ठता को दरकिनार कर दिया है। कहा कि इस मामले पर आयुक्त से बात की है। बाकी कर्मचारियों की भी तनख्वाह बढ़ाने की मांग की है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा का कहना है कि तनख्वाह बढ़ाने का फैसला गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया है। बाकी कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई कर्मचारियों को तनख्वाह में लगा कट
सैहब सोसायटी के कई कर्मचारियों की तनख्वाह में निगम ने कट लगा दिया है। करीब 45 कर्मचारियों को इस बार कम तनख्वाह मिली है। इस पर निगम का कहना है कि जल्द ही कट की गई तनख्वाह जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed