फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees protest against New Pension Scheme in dharamshala himachal

एनपीएस गो बैक के नारों से गूंजा धर्मशाला का जोरावर स्टेडियम

Fri, 14 Dec 2018 05:29 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Fri, 14 Dec 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Employees protest against New Pension Scheme in dharamshala himachal

विधानसभा भवन तपोवन के साथ लगते जोरावर स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश भर के कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में मोर्चा खोल दिया। प्रदेशभर में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मचारियों ने एनपीएस गो बैक के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन


न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के कोने-कोने से कर्मचारी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया, महासचिव भरत शर्मा और जिला कांगड़ा अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास ने कहा कि 10
विज्ञापन


मई 2003 को प्रदेश के कर्मचारियों की पेंशन सुविधा को बंद कर सरकार ने कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। इसी का नतीजा है कि कर्मचारियों को अपनी पेंशन बहाली के लिए सरकार को घेरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने एक नारा भी दिया, जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा, वही देश पर राज करेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब विधायक और सांसदों को पेंशन दी जा सकती है तो 60 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को इससे महरूम क्यों रखा जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव में खड़ा करेंगे कर्मचारी नेता 

Employees protest against New Pension Scheme in dharamshala himachal

इस अवसर पर स्टेट कार्यकारिणी के उपप्रधान अरुण धीमान, कपिल राघव, सुभाष शर्मा, नित्यानंद, महेश कुमार, मोती नेगी, राज्य संगठन सचिव भिंदर, संयुक्त राज्य सचिव अजय राणा, पंकज शर्मा, अशोक ठाकुर, सीआर ठाकुर, वेद प्रकाश, मुख्य संयोजक जगदेव चौहान, मुख्य सलाहकार राजिंद्र स्वदेशी,

मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सीमा चौहान, राज्य महिला विंग सचिव ज्योतिका मेहरा, मंडी के प्रधान प्रदीप ठाकुर, सोलन प्रधान श्याम लाल गौतम, कुल्लू प्रधान विनोद वौद्ध, बिलासपुर प्रधान राजिंद्र कुमार वर्धन, हमीरपुर प्रधान राकेश

कुमार, किन्नौर जिला प्रधान वीरेंदर जिंतु, ऊना के प्रधान कमल चौधरी, सिरमौर के प्रधान सुनील तोमर आदि मौजूद रहे। डॉ. संजीव गुलेरिया ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल नहीं किया तो लोकसभा चुनाव में कर्मचारी सभी चारों सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

उन्होंने कहा कि महासंघ ने फैसला लिया है कि नोटा को दबाने के बजाय कर्मचारी अपने ही किसी साथी को वोट डालने की अपील करेंगे, जिससे प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की ताकत का एहसास हो सके।

चक्का जाम का किया प्रयास, बुलाई अतिरिक्त फोर्स

Employees protest against New Pension Scheme in dharamshala himachal

जोरावर स्टेडियम में सुबह से शुरू हुआ नारेबाजी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे महासंघ के नेताओं ने अन्य कर्मियों को सीएम की ओर से दिए गए आश्वासन के बारे में बताया। इससे कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तपोवन रोड़ पर चक्का जाम का प्रयास किया। इस पर स्थिति को तनावपूर्ण देखे हुए करीब अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।  

कर्मचारियों को एनपीएस के तहत ही मिलेगी पेंशन 
 प्रदेश सरकार 15 मई 2003 के बाद भर्ती सभी कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के तहत ही पेंशन प्रदान करेगी। सुजानपुर के विधायक राजिंद्र राणा और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम को न्यू पेंशन स्कीम कहा जा रहा है। 

पुरानी पेंशन बहाली को बनेगी कमेटी: सीएम 
मुख्यमंत्री के आश्वासनों से आहत महासंघ ने जोरावर स्टेडियम में रात्रि करीब सवा सात बजे मुख्यमंत्री के काफिले को रोका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया कि एक माह में पुरानी पेंशन की बहाली को कमेटी बनेगी। यह कमेटी दो माह में फैसला लेगी। इस कमेटी में एनपीएस महासंघ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed