{"_id":"64ef75f43b3495305606f096","slug":"embezzlement-of-rs-1-5-crore-in-chit-fund-in-chamba-s-telka-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निवेशकों की राशि लौटाए बिना कंपनी को बंद कर कर्मचारी हुए फरार, पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निवेशकों की राशि लौटाए बिना कंपनी को बंद कर कर्मचारी हुए फरार, पुलिस में शिकायत
Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
सार
चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी चिटफंड में करीब डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हो गई है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे।
विज्ञापन
राशि लौटाए बिना कंपनी फरार(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी चिटफंड में करीब डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हो गई है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे। प्रभावितों ने बताया कि शाखा खोलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब लंबे समय से शाखा बंद चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रभावितों का आरोप है कि तेलका में पांच वर्ष खुली निजी कंपनी की शाखा के कर्मचारियों ने लोगों से लुभावने वायदे किए। उन्होंने जमा राशि पर ब्याज की दर 12 प्रतिशत देने की बात कही। स्थानीय और जिला मुख्यालय के कर्मचारियों के कंपनी कार्यालय में तैनात होने से लोगों ने विश्वास में आकर एफडी और आरडी के तौर पर राशि जमा करवा दी। बताया कि शाखा खुलने के तीन-चार साल तक लोगों के साथ लेनदेन सही चलता रहा। अब शाखा बंद हो गई है।
विज्ञापन
जमा राशि को वापस किए बिना कंपनी को बंद करके कर्मचारी फरार हो गए हैं। लोगों ने कहा कि कंपनी के मालिक से बात करने पर वह हर बार समय मांग कर लोगों को ठग रहा है। प्रभावितों ने तेलका थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदक अब कंपनी पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन