फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity Regulatory Commission Imposed Five Crore Fine on HP Power Transmission Corporation

हिमाचल पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को पांच करोड़ रुपये जुर्माना

Thu, 05 Jul 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jul 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity Regulatory Commission Imposed Five Crore Fine on  HP Power Transmission Corporation

हिमाचल पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला सिरमौर के कालाअंब में 220 किलोवाट का सब स्टेशन बनाने में हो रही देरी पर केंद्रीय बिजली नियामक आयोग ने जुर्माना लगाया है। पांच करोड़ का जुर्माना लगने से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


कालाअंब की औद्योगिक इकाइयों में बिजली किल्लत दूर करने के लिए यह सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया था। केंद्रीय आयोग ने जुर्माना लगाते हुए पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को सब स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला सिरमौर के कालाअंब में बीते साल 400 किलोवाट का सब स्टेशन बनाया गया है। बिजली बोर्ड को इससे आगे 220 किलोवाट का सब स्टेशन बनाने का काम सौंपा गया था। बोर्ड द्वारा सब स्टेशन का निर्माण करने से हाथ खड़े करने पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को यह काम सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेशन को 220 किलोवाट का सब स्टेशन बनाना है। इसे 400 किलोवाट के सब स्टेशन से जोड़कर उद्योगों सहित स्थानीय लोगों को बिजली सप्लाई देना प्रस्तावित है।

लेकिन अभी तक कॉरपोरेशन सब स्टेशन बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण भी नहीं कर सका है। केंद्रीय बिजली नियामक आयोग ने इस लेटलतीफी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कॉरपोरेशन पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया है।

जुर्माना लगते ही हरकत में आई सरकार

Electricity Regulatory Commission Imposed Five Crore Fine on  HP Power Transmission Corporation

पावर ट्रांसमिशन कॉपोरेशन पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना होते ही प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। भूमि अधिग्रहण करने के लिए सरकार ने प्रभावित लोगों के साथ भूमि के रेट को लेकर मोलभाव करने के आदेश भी दे दिए हैं।

जुर्माना माफ करने की करेंगे अपील- पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को जल्द से जल्द सब स्टेशन का निर्माण शुरू करने को कहा गया है। केंद्रीय बिजली नियामक आयोग से जुर्माना माफ करने की अपील की जाएगी। - तरुण कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed