फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election Notification has been released

हिमाचल में चुनावी जंग का आगाज

Sun, 13 Apr 2014 01:03 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Apr 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
election Notification has been released

हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन मंडी सीट से माकपा के एक और शिमला सीट से बसपा के दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन


दूसरी ओर, सुजानपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की गई, लेकिन पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं कराया। प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की एक सीट के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग आफिसरों की ओर से चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मंडी सीट से माकपा प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज ने अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्‍य में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम

election Notification has been released
प्रदेश में 14 और 18 अप्रैल को अवकाश है, लेकिन इस दिन नामांकन कराया जा सकेगा। निर्वाचन कार्यालय की ओर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार केवल संडे के दिन ही नामांकन नहीं कराया जा सकेगा।

अधिसूचना जारी हुई-12 अप्रैल (शनिवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि-19 अप्रैल (शनिवार)
पर्र्चों की जांच करने की तिथि-21 अप्रैल (सोमवार)
नाम वापस लेने की तारीख-23 अप्रैल (बुधवार)
मतदान -07 मई (बुधवार)
मतगणना-16 मई (बुधवार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed