फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election for new president for himachal congress

विस चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस चुनेगी नया प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 04 May 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 May 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Election for new president for himachal congress

इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनेगी। कांग्रेस ने बुधवार को जिला से प्रदेश स्तर तक के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 मई तक सदस्यता अभियान चलेगा। 30 मई को जिला कांग्रेस कमेटियां सदस्यों की प्रारंभिक सूची और पात्र प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगी। 

विज्ञापन


16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल समेत देश के तमाम सूबों में इसी तय कार्यक्रम के तहत संगठन के चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


हिमाचल में संगठनात्मक चुनाव को संगठन और सरकार के बीच की खाई को पाटने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कई बार पार्टी में मनोनयन के बजाय चुनाव से पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर आवाज उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है चुनाव कार्यक्रम

Election for new president for himachal congress

6 जून तक : जिला स्क्रूटनी कमेटी के सामने आपत्तियां
15 जून तक : आपत्तियों का निस्तारण 
25 जून तक : जिला स्क्रूटनी कमेटी के निर्णयों को प्रदेश चुनाव कमेटी के सामने चुनौती 
30 जुलाई तक : प्रदेश कमेटी के निर्णयों को केंद्रीय चुनाव कमेटी निस्तारित कर सकेगी 
6 अगस्त : सदस्यों की अंतिम सूची जारी होगी 
7 से 20 अगस्त : बूथ कमेटी और ब्लॉक सदस्य के चुनाव
21 अगस्त से 4 सितंबर :  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, एग्जीक्यूटिव कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक सदस्य का चुनाव होगा
5 सितंबर से 15 सितंबर : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव 
16 सितंबर से 15 अक्तूबर : प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed