{"_id":"636b8243d7f3af5e091c0e24","slug":"election-department-himachal-pradesh-online-election-quiz-competition-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, यहां पढ़ें शीर्ष 10 विजेताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, यहां पढ़ें शीर्ष 10 विजेताओं के नाम
Wed, 09 Nov 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:42 PM IST
सार
यह प्रश्नोत्तरी मुख्य निर्वाचन कार्यालय हिमाचल प्रदेश की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए करवाई गई थी। जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 23 सितंबर, 2022 को शिमला में लॉंच किया था।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग ने बुधवार को ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। शीर्ष दस विजेताओं में कोठी बिलासपुर के अमन शर्मा ने पहले स्थान पाया है। दलाश कुल्लू के विपुल और कोठी बिलासपुर की आरती शर्मा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले तीन विजेताओं को 10,000, 5,000 और 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगली शीर्ष 100 प्रविष्टियों को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य सात विजेताओं में तलवाड़ा बिलासपुर के हरजिंदर सिंह, कांगड़ा की अदिति कटोच, सारटी बिलासपुर के राजकुमार, गेहड़वीं बिलासपुर के अभिषेक शर्मा, भड़ोली बिलासपुर के रजनीश ठाकुर, कांगड़ा की प्रियांशी सैनी और कोठी बिलासपुर के आशीष रहे। प्रतियोगिता में कुल 96,599 प्रतिभागी पंजीकृत हुए थे। 41,160 ने प्रतियोगिता में भाग लिया और 104 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए। प्रश्नोत्तरी हिमाचल प्रदेश मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए करवाई।
विज्ञापन