फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

हिमाचल में आचार संहिता लागू, ये रहेगा विस चुनाव का पूरा शेडयूल

Fri, 13 Oct 2017 09:56 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Fri, 13 Oct 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

भारतीय चुनाव आयोग ने हिमाचल विस चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। इसके साथ ही हिमाचल में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिमाचल में 7521 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। हिमाचल विस चुनाव में फोटो वोटर आईडी का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा कि हिमाचल विस चुनाव में 136 बूथों पर पूरी तरह से महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। चुनाव आयोग ने कहा कि पहली बार किसी राज्य में VVPAT मशीन का इस्तेमाल होगा। चुनाव VVPAT मशीन से होंगे।वोटर को सात सेकेंड के लिए यह पर्ची दिखाई जाएगी ताकि वह आश्वस्त हो सके कि उसने सही प्रत्याशी को वोट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगा मतदान

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

9 नंवबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर उम्‍मीदवार के लिए हल्फनामे में सभी कॉलम को भरना जरूरी है। हल्फनामा पूरा न भरने पर नोटिस जारी किए जाएंगे। 

अचल कुमार ज्योति ने कहा कि उम्मीदवार चुनावों में 28 लाख रुपये खर्च कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि हर चुनावी रैली और जुलूस की वीडियोग्राफी की जाएगी।

इस दिन होगी मतगणना

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

मतगणना 18 दिसंबर को होगी। 16 अक्तूबर को नोटिफिकेशन की जाएगी। हिमाचल में राजपूत 37.5 प्रतिशत, ब्राहमण 18 प्रतिशत, अन्य 16.5 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत गद्दी समुदाय है। चुनाव आयोग ने गुजरात विस चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की है। 

गौर हो कि 2012 में हिमाचल में 3 अक्तूबर को चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी गई थी। इस बार पहले ही काफी समय बीत गया है। वहीं नवंबर में ऊपरी हिमाचल में बर्फबारी होने के कारण चुनाव करवाने में दिक्कतें पेश आती हैं।

बड़े पैमाने पर होगी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती ने चुनाव शेड्यूल की घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल में बड़े पैमाने पर अर्द्धसैनिक बलों की नियुक्ति के अलावा सभी मतदान केंद्रों को ग्राउंड फ्लोर पर रखा जाएगा।

नामांकन के अलावा, सभी 7521 मतदान केंद्र, चुनावी सभाओं के साथ-साथ सभी मतगणना हॉल की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी की जाएगी। इस बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले हर प्रत्याशी के लिए 28 लाख रुपये के खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। नतीजों की घोषणा के 30 दिन के भीतर सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च से संबंधित शपथ पत्र सौंपना होगा।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates
नामांकन पत्र दाखिल होंगे -16-23 अक्तूबर
नामांकन पत्र की जांच - 24 अक्तूबर
नाम वापसी की आखिरी तारीख -26 अक्तूबर
मतदान 9 नवंबर
मतगणना 18 दिसंबर


हिमाचल के कुल मतदाता - 4991921
पुरुष वोटर - 2565722
महिला वोटर - 2426277
कुल मतदान केंद्र -  7521

इस बार चुनाव में नया क्या

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates
- हर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्र महिला कर्मचारियों के अधीन
- चुनावी कार्यक्रम की अनुमति ऑनलाइन आवेदन से मिलेगी
- मतदान केंद्रवार दिव्यांगों की सूची हुई है तैयार
- आचार संहिता के उल्लंघन पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत - 1950


हिमाचल प्रदेश विधानसभा
कुल सीटें: 68
पार्टी                 2012        2007
कांग्रेस               36             23
भाजपा               27            41
हिलोपा               01            00
निर्दलीय व अन्य   05            04

नौ नवंबर तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में नौ नवंबर तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मतदान के दिन भारी बारिश और बर्फबारी के आसार कम हैं।

केंद्र के निदेशक मनमोहन शर्मा का कहना है कि 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आना शुरू होता है। अमूमन दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू होता है।

चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारःवीरभद्र सिंह

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  के अनुसार चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है। काम किया है और काम में विश्वास रखते हैं। विकास के बूते ही प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त समय दिया है।

जिसने काम किया है उसके लिए समय काफी है। विकास और केंद्र सरकार की नाकामियों को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा में सीएम पद के लिए मतभेद हैं, जबकि कांग्रेस में स्थिति पूरी तरह साफ है। इस बार रुझान कांग्रेस की तरफ  है।
 

भाजपा भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगीः प्रेम कुमार धूमल

Election commission press conference on himachal pradesh assembly elections dates

नेता प्रतिपक्ष  प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। सूबे की जनता के लिए चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में माफियाराज, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति है।

इनका असर जनमानस पर है। जनता को मौका मिला है ऐसी सरकार को बाहर करने का। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मत मिले। दोनों उपचुनाव भाजपा ने जीते और शिमला नगर निगम में भी जीत का परचम लहराया। इसमें कोई शक नहीं कि भाजपा भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed