फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Video: Traffic restored on Bairagarh–Sach Pass–Killar road; it had been closed due to heavy snowfall

वीडियो: बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात बहाल, भारी बर्फबारी से हो गया था बंद

Sat, 17 Oct 2026 10:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

चंबा जिले के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। 

विज्ञापन
Video: Traffic restored on Bairagarh–Sach Pass–Killar road; it had been closed due to heavy snowfall
बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात बहाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। बुधवार देर रात हुई भारी बर्फबारी के कारण साच पास में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई थी, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था।

विज्ञापन


मार्ग बंद होने से पांगी घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय चंबा से कट गया था। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग पांगी हरकत में आया। विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ युद्धस्तर पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। लगातार कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन



मार्ग बहाल होने से पांगी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में साच पास में अक्सर बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मार्ग बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed