फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Create a video about your journey on an HRTC bus and win a prize; find out what the corporation's plan is.

शिमला: एचआरटीसी बस में सफर की कहानी का वीडियो बनाएं और पुरस्कार पाएं, जानें क्या है निगम की योजना

Sat, 17 Oct 2026 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 11:23 AM IST
सार

परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। यात्री सफर के दौरान वीडियो बना अपनी कहानी बता सकेंगे। इस पहल के जरिये निगम यात्रियों की नजर से सफर की कहानियों को सामने लाने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना चाहता है। 

विज्ञापन
Create a video about your journey on an HRTC bus and win a prize; find out what the corporation's plan is.
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। यात्री सफर के दौरान वीडियो बना अपनी कहानी बता सकेंगे। इस पहल के जरिये निगम यात्रियों की नजर से सफर की कहानियों को सामने लाने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना चाहता है। वीडियो बनाने वाले यात्रियों को इनाम भी दिया जाएगा। यात्रियों के अनुभव, निगम की पहचान, सेवाओं और चुनौतियों को सामने लाने के मकसद से निगम प्रबंधन यह योजना शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में एचआरटीसी केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन


ऐसे में एचआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के पास अनुभवों और यादों की कई कहानियां होती हैं। निगम की यह पहल इन्हीं कहानियों को सामने लाने का माध्यम बन सकती है। यात्री अपने सफर से जुड़े अनुभवों को वीडियो के जरिये साझा कर सकेंगे। इनमें पहाड़ी रास्तों का रोमांच, रोजाना बस से स्कूल-कॉलेज या दफ्तर जाने का अनुभव, लंबी दूरी की यात्रा, चालक-परिचालक का व्यवहार और सफर के दौरान सामने आने वाले यादगार पल शामिल हो सकते हैं। एचआरटीसी के फेसबुक, यू-ट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किए जाने से यात्रियों के अनुभव दूसरों तक भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed