फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission notice to six candidates among aashray and ramswaroop for expenditure reports

चुनावी खर्च का सही ब्योरा न देने पर रामस्वरूप और आश्रय समेत 6 प्रत्याशियों को नोटिस

Sat, 11 May 2019 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 May 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
election commission notice to six candidates among aashray and ramswaroop for expenditure reports
फाइल फोटो

हिमाचल में स्टार वार के बीच चुनाव आयोग ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, कांग्रेस के आश्रय शर्मा और बसपा के सेस राम को खर्च मिलान में गड़बड़ी के कारण नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के 48 घंटों के बीच तीनों प्रत्याशियों से चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


तीनों प्रत्याशियों पर आरोप है कि इन्होंने रैलियों और प्रचार का खर्चा रजिस्टर में कम दर्शाया है, जबकि चुनाव आयोग के आकलन में यह खर्चा कहीं अधिक है। इसके अलावा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी देवराज भारद्वाज, निर्दलीय गुमान सिंह और घनश्याम ठाकुर को भी खर्च रजिस्टर न देने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


यदि तीनों खर्चों का ब्योरा जमा नहीं करवाते हैं तो वे चुनाव की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋुग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर प्रत्याशियों को जवाब देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed