फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election Analysis: BJP's enthusiasm due to myth breaking in UP and Uttarakhand, AAP's arrival in Punjab feared

चुनाव विश्लेषण : पंजाब में 'आप' के आने से हिमाचल भाजपा चिंतित पर यूपी-उत्तराखंड के परिणामों से मिशन रिपीट की बंधी उम्मीद

Fri, 11 Mar 2022 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 10:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार के पांच साल बाद रिपीट नहीं करने का मिथक टूटने से हिमाचल प्रदेश भाजपा को भी नया उत्साह मिला है। चार राज्यों में जीत से हिमाचल में भी भाजपा के मिशन रिपीट के सफल होने की आस बढ़ गई है।

विज्ञापन
Election Analysis: BJP's enthusiasm due to myth breaking in UP and Uttarakhand, AAP's arrival in Punjab feared
सीएम जयराम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार के पांच साल बाद रिपीट नहीं करने का मिथक टूटने से हिमाचल प्रदेश भाजपा को भी नया उत्साह मिला है। हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने जिस तरह से सभी दलों पर झाड़ू चलाया है, उससे प्रदेश भाजपा आशंकित भी है। चार राज्यों में जीत से हिमाचल में भी भाजपा के मिशन रिपीट के सफल होने की आस बढ़ी है। चार महीने पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी की लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर को भाजपा हार गई थी, जिससे पार्टी अब तक निराश थी। अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में पार्टी को मिली जीत से प्रदेश भाजपा को नई ऊर्जा मिली है। हालांकि मई-जून में प्रदेश में नगर निगमों के चुनाव हैं। इसमें इस बार भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से ही नहीं, आम आदमी पार्टी से भी होगा। यह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी पूर्व परीक्षा की तरह होंगे।

विज्ञापन


चार राज्यों में भाजपा की जीत से और ऊंचा हुआ नड्डा, अनुराग का कद
देश के चार राज्यों में भाजपा की जीत से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कद और ऊंचा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से देशवासियों को संबोधित करते हुए भी इस जीत के लिए नड्डा की तारीफ की। नड्डा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। नड्डा के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी यूपी में चुनाव प्रचार की विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। इससे उनके अच्छे प्रदर्शन पर भी मुहर लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed