{"_id":"634824f4f5747650203bc99b","slug":"elderly-couple-died-in-pandoga-on-the-day-of-karva-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: करवाचौथ के दिन पंडोगा में बुजुर्ग दंपती की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: करवाचौथ के दिन पंडोगा में बुजुर्ग दंपती की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 13 Oct 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजावर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजावर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Oct 2022 08:18 PM IST
सार
ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के गांव पंडोगा में बुजुर्ग दंपती का आकस्मिक निधन हो गया। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के गांव पंडोगा में बुजुर्ग दंपती का आकस्मिक निधन हो गया। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 74 वर्षीय सूरम सिंह और 71 वर्षीय कमला देवी के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात सूरम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उनकी घर पर ही मौत हो गई। तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी की एकाएक अपने पति की हालत देखकर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए घरवाले लेकर गए, लेकिन तब तक उसका भी निधन हो चुका था। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।
विज्ञापन
पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप
गगरेट पुलिस थाना में एक विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पति द्वारा दी जा रही यातनाओं से तंग है। उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता है और जबरन उसके साथ ऐसा करता है। यही नहीं उसका दहेज के लिए भी उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन